गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे 63वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें बलरामपुर और गोला की टीम विजेता रही।
रविवार को पहला मैच स्टार इलेवन बलरामपुर व मुरादाबाद हाॅकी टीम के मध्य हुआ। 45वें मिनट में बलरामपुर के खिलाड़ी राजन पेनल्टी कार्नर के जरिये गोल किया। इससे बलरामपुर टीम 1-0 से विजयी रही।
द्वितीय मैच ध्यानचंद हॉकी क्लब गोला व सनराइजर्स स्पोर्ट्स एकेडमी कौशांबी के मध्य खेला गया। 15वें मिनट में गोला के खिलाड़ी हरमंदीप सिंह पेनल्टी कार्नर के जरिये गोल किया। 38वें मिनट में गोला के खिलाड़ी हरमंदीप सिंह ने फील्ड गोल किया। 51वें मिनट में कौशांबी के खिलाड़ी शुभम यादव ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल दागा। 59वें मिनट में गोला के खिलाड़ी मन्नी ने फील्ड गोल किया l इससे के बाद गोला टीम 4-1 से विजयी रही।
अंपायर मुसीर अहमद, शिव शंकर मिश्रा, रूपेंद्र, बृजेश कुमार रहे। मैच शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि सुमित नारायण दीक्षित, प्रबंधक पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, राम सिंह वर्मा, प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हौसला आफजाई की।
इस मौके पर टूर्नामेंट के संयोजन मंत्री लखपत भारती, अशोक कुमार वर्मा, नारायण लाल वर्मा, विनोद चंद्र मिश्र, डॉ. अनिल कुमार, अरुण शेखर, देवेंद्र सिंह, आशीष पांडे, ओम प्रकाश, डेविड, कौशल, सरोज कुमार वर्मा, कपिल, देवकांत आदि मौजूद रहे।