फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने भैंस को बनाया निवाला 

Thu, 01 Feb 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बाघ - फोटो : social media
विज्ञापन
वनरेंज मोहम्मदी महेशपुर अंतर्गत देवीपुर बीट जंगल से सटे कठिना नदी के नाऊघाट पर गुरुवार सुबह खेतों में पशु चराने गए गांव सुंदरपुर निवासी राम सिंह की एक भैंस को गन्ने में छिपे बैठे बाघ ने हमला कर अपना निवाला बना डाला। बाघ देखते ही पशुओं और चरवाहों में भगदड़ मच गई। शोर होने पर गांव वाले जब तक वहां पहुंचे तब तक बाघ गन्ने में चला गया। घटना की सूचना वन कर्मियों को दे दी गई है। घटना से क्षेत्र में फिर दहशत फैल गई है। 
विज्ञापन

सुंदरपुर निवासी राम सिंह ने बताया कि गुरुवार सबेरे वह कठिना नदी के नाऊघाट पर पशु चराने गया था, इसी बीच गन्ने में छिपे बैठे बाघ ने उसकी एक भैंस पर हमला कर दिया, जिससे अन्य पशु गांव की ओर भाग पड़े। खेतों में मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गांव वाले जब तक पहुंचे तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। गांव वालों के शोर मचाने पर बाघ गन्ने के खेत में घुस गया। इससे पहले मंगलवार की रात बाघ ने बिहारीपुर फार्म से सटे अवतार सिंह के खेत में नीलगाय को मार गिराया था। बाघ के बढ़ते हमलों से क्षेत्र में दहशत है। गांव वालों ने बताया कि घटना की सूचना देने के बाद भी कोई वनकर्मी वहां नहीं पहुंचा है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। 
डिप्टी रेंजर कृष्ण कुमार का कहना है कि घटना की सूचना देर से मिली है। मौके का निरीक्षण कर बाघ की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। रेंजर एसएन यादव का कहना है कि गांव वालों से जंगल के समीप पशु चराने को मना किया था फिर भी लोग अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं जो जानबूझकर पशुओं की जान जोखिम में डाल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें