फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Attack: लखीमपुर खीरी में बाघ ने ली एक और किसान की जान, खेत में मिला अधखाया शव; इलाके में दहशत

Sat, 16 Aug 2025 01:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर क्षेत्र के लगदहन गांव में हरिश्चंद्र नाम के किसान को बाघ ने मार डाला। बताया गया कि हरिश्चंद्र अपने खेत पर गए थे। शनिवार सुबह उनका क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में शव बरामद हुआ है। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र में गांव लगदहन निवासी किसान हरिश्चंद्र को बाघ ने मार डाला। वह शुक्रवार दोपहर गन्ने के खेत में घास काटने गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। शनिवार सुबह उनका अधखाया शव खेत में मिला। घटना से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने।

विज्ञापन


घटना पलिया वन रेंज की परसपुर चौकी क्षेत्र में हुई। गांव लगदहन निवासी किसान हीरालाल (45 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद्र शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से अपने गन्ने के खेत में घास काटने के लिए गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। 

रास्ते पर शव रखकर किया प्रदर्शन 
परिजनों के मुताबिक हीरालाल शाम तक नहीं लौटे, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी। शनिवार सुबह वन विभाग की टीम के साथ परिजन व ग्रामीण एकत्र होकर उनकी तलाश में खेत में पहुंचे। इसी दौरान उनका अधखाया शव खेत में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों ने शव को बाहर लाकर रास्ते पर रख दिया और वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: जिसके लिए पति को छोड़ा, उस प्रेमी ने नाता तोड़ा, युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह ने गांववालों से सतर्क रहने के लिए कहा है। इलाके में निगरानी की जा रही है। बाघ व तेंदुआ को लेकर दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन

22 जुलाई को किसान की मौत 
22 जुलाई को धौरहरा वनरेंज के गांव मल्लबेहड़ निवासी किसान सोबरन लाल केवट को बाघ ने मार डाला। वह अपने खेत में काम करने गए थे। उसी वक्त बाघ ने उन पर हमला कर दिया था। खेत में उनका अधखाया शव मिला था। 

यहां पिता-पुत्र को किया था घायल  
मोहम्मदी वन रेंज की आंवला बीट क्षेत्र में 19 जुलाई को गांव परसेहरा निवासी 55 वर्षीय रामशंकर व उनके 23 वर्षीय पुत्र पवन कुमार पर बाघ ने हमला कर दिया था। जिससे पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए थे। दोनों का कई दिनों तक उपचार चला था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें