फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेलकर्मी को बाघ ने बनाया निवाला

Wed, 10 Jan 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
tiger - फोटो : nyt
विज्ञापन
मैलानी रेंज के जंगल में बाघ ने हमला कर रिटायर्ड रेलकर्मी को निवाला बना लिया। घटना सोमवार शाम की है। मृतक का शव मंगलवार सुबह दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में शामिल मैलानी रेंज की उत्तर मैलानी बीट के कंपार्टमेंट 12 में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक सोमवार दोपहर घर से निकलकर जंगल के रास्ते कहीं जा रहा था, तभी झाड़ियों में छिपकर बैठे बाघ ने उस पर हमला कर उसे निवाला बना लिया। 
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र अंतर्गत उत्तर मैलानी रेंज से सटे बढ़ईपुर गांव निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी संतराम(62) पुत्र छत्तर की पत्नी गीता के मुताबिक संतराम सोमवार दोपहर सब्जी आदि लेने के लिए गांव से निकले थे। शाम तक वापस न लौटने पर संतराम के भाई अर्जुन और श्रीकृष्ण ने ग्रामीणों के साथ जंगल में देर शाम तक खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह फिर उन लोगों ने गांववालों के साथ जंगल में खोजबीन शुरू की तो सुबह सात बजे चलतुआ मैलानी मार्ग से तीन सौै मीटर दूर दक्षिण में मैलानी रेंज की उत्तरी मैलानी बीट के कंपार्टमेंट नंबर 12 में पहले संतराम की साइकिल पड़ी मिली। फिर आसपास खोजबीन करने पर संतराम का शव दिखा। बाघ ने उसके दोनों पैर और कमर तक का हिस्सा खा लिया था।
घटना की सूचना पाकर रेंजर मैलानी डीएस यादव और वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने संतराम के शव को जंगल से बाहर निकलवाने के बाद घटना की सूचना थाना मैलानी को दी। घटना की सूचना मिलने पर एसओ मैलानी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भिजवाया। इस मौके पर एसआई रवींद्र कुमार, रेंजर मैलानी डीएस यादव, वनरक्षक राजेंद्र प्रसाद वर्मा, भारत मौजूद रहे। बाघ के हमले में रिटायर्ड रेलकर्मी की मौत की सूचना पर वहां भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

 
दो साल पहले रेलवे से रिटायर हुआ था मृतक संतराम
बाघ हमले में अपनी जान गंवाने वाले शाहजहांपुर जिले के थाना खुटार क्षेत्र अंतर्गत बढ़ईपुर गांव निवासी संतराम दो साल पहले मैलानी रेलवे स्टेशन पर तैनात थे और वहीं से गैंगमैन पद से रिटायर हुए थे। 

दुधवा टाइगर रिजर्व के बफरजोन की मैलानी रेंज अंतर्गत उत्तर मैलानी बीट के कंपार्टमेंट 12 में संतराम का अधखाया शव बरामद हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। बाघ की निगरानी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। ग्रामीणों को जंगल के अंदर न जाने को कहा गया है।- डीबी सिंह, एसडीओ, दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें