फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने सांड़ को मार डाला, खेत में मिला अधखाया शव

विज्ञापन
रोशननगर में घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ममरी/ रोशननगर (लखीमपुर खीरी)। देवीपुर बीट जंगल से पांच किलोमीटर दूर हैदराबाद थाना क्षेत्र के रोशननगर गांव की आबादी के समीप पहुंचे बाघ ने लालमणि के खेत में घास चर रहे सांड़ को हमला कर मार डाला, जिससे गांव वालों में दहशत फैल गई है। बाघ के हमले और सांड़ का अधखाया शव मिलने की पुष्टि वन कर्मियों ने भी की है।
विज्ञापन

रोशननगर के प्रधान रियाजत अली, साधूराम, सुनील, रूपराम, लालमणि, नाजिम, प्रकाश आदि का कहना है कि रविवार की शाम गांव के दक्षिण बाग के पास बाघ को सांड़ का पीछा करते देखा गया था। सोमवार सुबह लोग जब खेतों की ओर गए तो लालमणि के खेत में सांड़ का अधखाया शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। प्रधान के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना महेशपुर रेंजर, वनकर्मियों को देने का प्रयास किया, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा।
प्रधान रियाजत ने बताया कि कई घंटे बाद दो वॉचर मौके पर आए थे जिन्होंने बाघ के हमले की पुष्टि कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी और यह कहकर वापस चले गए कि बाघ अभी खेत में मौजूद है। फॉरेस्टर जगदीश वर्मा का कहना है कि बीट के फारेस्टर सत्यम सिंह को मौके पर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

बाघ खड़ा देख झाला वासियों के होश उड़ेे
कुकरा। मैलानी वन रेंज की सलेमपुर वन बीट के पास ग्रंट नंबर तीन हिंदुस्थान फार्म ट्यूबवेल पर पानी पीने आए बाघ को खड़ा देख झाला वासियों के होश उड़ गए। जिनके शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर चला गया।
हिंदुस्थान फार्म के हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह ने बताया कि जंगल के समीप फार्म होने से आए दिन वन्य जीवों का विचरण होता रहता है। रविवार शाम ट्यूबवेल पर बाघ पानी पीने आया तो उसे देख लोगों की रूह कांप गई और हड़कंप मच गया। झाला वासियों का कहना है कि बाघ रात भर झाले के आसपास घूमता रहा। जिसकी दहाड़ें भी सुनाई देती रहीं। पड़ोस के गुरमीत सिंह, गुरजीत सिंह, गुरुसेवक सिंह ने मैलानी रेंजर को रात में ही सूचना दी लेकिन सोमवार दोपहर तक कोई भी वनकर्मी झांकने नहीं आया। जिससे लोगों में बाघ की दहशत बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें