लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया कि स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए छात्र छात्राओं को कॉलेज वेबसाइट वाईडीकॉलेजडॉटएसीडॉटइन पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। इस दौरान मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें। जांच में आवेदन सही मिलने पर छात्रों को मोबाइल नंबर पर मेसेज कर ऑनलाइन फीस जमा करने की सूचना दी जाएगी। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से मिले निर्देशानुसार स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के प्रवेश अस्थाई होगें। परिणाम घोषित होने एवं प्रमोट किए जाने की स्थिति के अनुसार प्रवेश संबंधी कार्यवाही होगी। उन्होंने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी गई है। पंजीकरण एवं प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए छात्र छात्राएं कॉलेज न आकर वेबसाइट पर दिए गए नंबरों पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक संपर्क करें। संवाद