फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिंजरे के पास दिखे बाघ के पैरों के निशान

Sat, 21 Mar 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। ग्राम नंदलालपुर में युवक मनोज कुमार को मारने वाले बाघ की मौजूदगी के संकेत चार दिन बाद फिर मिले हैं। शनिवार सुबह पिंजरों के आसपास उसके ताजे पैरों के निशान पाए गए, जिससे अंदेशा है कि बाघ अब भी गन्ने के खेतों या नदी किनारे की झाड़ियों में छिपा है।
विज्ञापन

वन विभाग ने बताया कि बाघ पिंजरे में बंधे बकरे को शिकार बनाने की कोशिश में इलाके में मंडरा रहा है। रेंजर निर्भय प्रताप शाही और फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए दो पिंजरे और आठ कैमरे लगाए गए हैं। तीन टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं, लेकिन बाघ चालाकी से चकमा दे रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, पिंजरे ऐसे स्थान पर लगाए गए हैं, जहां एक ओर गन्ने का घना खेत है और दूसरी तरफ नदी की झाड़ियां हैं। ऐसे में उम्मीद है कि शिकार के लालच में बाघ एक-दो दिन में पिंजरे में कैद हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें