फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुराराखेड़ा में दिखे बाघ के पगचिन्ह, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
संपूर्णानगर के मुरारखेड़ा में मिले बाघ के पगचिन्ह। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। बाघ के हमले में महिला की मौत के बाद बीती रात मुरारखेड़ा में बाघ के पगचिह्न देखे जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग भी केवल निगरानी करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


बीती रात करीब साढ़े दस बजे संपूर्णानगर-पलिया मार्ग पर मुरारखेड़ा बिजली घर के आगे पुल के दाहिनी ओर ग्रामीण मोहन के घर से 20-25 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में बाघ ने आवारा मवेशी का शिकार किया। आसपास के किसानों ने ट्रैक्टरों से लाइट जलाने के साथ हाॅर्न बजा व शोरगुल कर बाघ को खदेड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई सुध लेने नहीं पहुंचा।

उधर, रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि मुरारखेड़ा के पास बाघ आने की सूचना के बाद पेट्रोलिंग की गई। बाघ के पगचिह्न भी मिले हैं। टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। कबीरगंज में मचान बनाने के साथ ही कैमरे लगाकर बाघ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें