फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मस्जिद में नए इमाम की नियुक्ति को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िया हेमसिंह में मस्जिद के इमाम को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात मस्जिद में नए इमाम की नियुक्ति को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। इसमें एक पक्ष का कहना था कि मौलाना कयूम को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है, इसलिए वे मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ा सकते। दूसरा पक्ष उन्हीं इमाम से नमाज पढ़वाने की बात कह रहा था।
पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गोलियां चलने की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके से खाली कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही भीरा एसओ सुनील मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही लोग भाग गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें