बाघ के हमले में जख्मी वृद्धा। स्रोत: सोशल मीडिया
पलियाकलां। बिशेनपुरी कॉलोनी में शनिवार शाम खेत की रखवाली कर रही 70 वर्षीय चंपा देवी पर बाघ ने मचान में हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो बाघ जंगल की ओर भाग गया।
चंपा देवी पत्नी किशन यादव मचान पर बैठकर मूंगफली की फसल की रखवाली कर रही थीं। इसी दौरान बाघ मचान में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के पहुंचते ही बाघ जंगल की ओर भाग गया।
परिजन उन्हें सीएचसी पलिया ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेंजर विनय कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर भेजी गई। घटनास्थल पर बाघ के पगमार्क (पग चिह्न) मिले हैं।