फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: मोहम्मदी रेंज में बाघ की मौत, सड़क पर घायल मिला था; आईवीआईआई में कराया जाएगा पोस्टमॉर्टम

Tue, 30 Jun 2026 11:17 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृत बाघ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज के महेशपुर जंगल में सोमवार शाम गश्त कर रहे वन कर्मियों की टीम को उदयपुर गांव के पास सड़क पर घायल अवस्था में बाघ बैठा दिखाई दिया। उसके आगे के दोनों पैर और कंधे पर गहरे जख्म थे।

विज्ञापन

 
गश्ती टीम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनाधिकारियों ने उपचार के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया, लेकिन देर रात 11 बजे बाघ की मौत हो गई। डीएफओ तापस मिहिर ने बताया कि बाघ के शव का आईवीआरआई बरेली में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही बाघ की मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें