धौरहरा। वनरेंज के चकदहा साहबदीन पुरवा में दो बच्चों का शिकार करने वाला तेंदुआ बंशी बेली गांव के आसपास घूम रहा है तेंदुआ पिंजरे से एक बकरी भी वन विभाग को चकमा देकर निकाल ले गया पर तेंदुआ अब भी पकड़ से दूर है। जबकि वनकर्मी तेंदुए के पगमार्क देखकर पिंजरे और कैमरे की लोकेशन भी बदल चुके हैं।
बीस दिन पहले गांव चमारनपुरवा में पुतान के 12 वर्षीय पुत्र बृजेश को तेंदुआ उठा ले गया था इसके बाद जब वन विभाग ने इस गांव में कैमरे और पिंजरे लगाए तो तेंदुआ पडोसी गांव साहबदीन पुरवा चला गया जहां उसने 13 वर्षीय चंदन पर हमला कर मार डाला। वन विभाग ने इस बार गांव में तीन पिजरे और आठ कैमरे लगाए और वन टीम अब तेंदुए के पगमार्क देखकर उसकी टोह लेने लगी। तेंदुए के पगमार्क घाघरा नदी की तलहटी से होकर बंशी बेली गांव तक दिखाई दिए जिस पर वन विभाग ने फिर कैमरे और पिंजरे की लोकेशन बदली और वन टीम रात दिन गस्त में जुट गई। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने भी टीम के साथ बंशी बेली गांव में डेरा जमा दिया । वन टीम शनिवार सुबह बंशी बेली गांव के खेतों में पेट्रोलिंग कर तेंदुए की खोज करने में जुटी है पर तेंदुआ अब भी वन विभाग की टीम की पकड़ से दूर है। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि वह स्वयं टीम के साथ तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू कर रहा हूँ कैमरे की लोकेशन बदली गई है पिजरे भी जगह बदल कर खेतों में लगाए हैं उम्मीद है तेंदुआ जल्द पकड़ा जाएगा।