फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए जाते ग्रामीणों के सामने आया बाघ

Mon, 09 Sep 2024 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
बंजरिया गांव से अंतिम संस्कार के लिए जाते ग्रामीण। स्त्रोत-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
बांकेगंज। गोला वन रेंज से सटे बंजरिया गांव में गन्ने के खेत से निकला बाघ अचानक अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजन और ग्रामीणों के सामने आ गया। यह देख सभी के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर बाघ फिर गन्ने के खेत में छिप गया।
विज्ञापन

दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला रेंज जंगल से सटे बंजरिया गांव निवासी हीरालाल की बुजुर्ग मां का शनिवार रात निधन हो गया।
रविवार दोपहर 12 बजे के करीब हीरालाल और उनके परिजन तमाम ग्रामीणों के साथ शव का अंतिम संस्कार के लिए गांव से सटे खेत में ले जा रहे थे। इस दौरान ग्रामीण सड़क पार कर पगडंडी से खेत के लिए मुड़े कि जगतपाल के गन्ने के खेत से निकला एक बाघ ग्रामीणों के सामने आ गया।
उनके शोर मचाने पर बाघ परमेश्वरदीन के गन्ने के खेत में छिप गया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया। आबादी के निकट बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि एक महीने के अधिक समय से बाघ आबादी से सटे खेतों में चहलकदमी करता दिखाई दे रहा है। बाघ की दहशत से किसानों की खेती-बाड़ी चौपट हो रही है।
विज्ञापन

बाघ के हमले के डर से वे खेतों की ओर जाने और बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। बावजूद इसके वन विभाग बाघ को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें