फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाघ ने हमला कर गाय मार डाली

Tue, 07 Oct 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया के बिलहिया फार्म में बाघ के हमले में मरी गाय के पास लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के मकनपुर गांव के मजरा बिलहिया फार्म में बाघ ने एक गाय को मार डाला। इससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौका-मुआयना किया है।
विज्ञापन


बिलहिया फार्म निवासी निर्भय सिंह पुत्र अमर सिंह की जर्सी गाय पास में ही गन्ने के खेतों के पास चर रही थी। अचानक से झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ ने सामने से गाय पर हमला बोल दिया और उसको गिराने की कोशिश करने लगा। गाय के चिल्लाने की आवाज आने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से बाघ को वहां से भगाया।
लोगों के आ जाने पर बाघ गन्ने के खेत में भाग गया, लेकिन गाय की तब तक मौत हो चुकी थी। सूचना पर पलिया रेंजर विनय कुमार सिंह ने वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर मुआयना कराया। साथ ही शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से बाघ व तेंदुआ की चहलकदमी गांव के आस-पास बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें