सदर तहसील में सीडीओ ने सुनी शिकायतें
सितंबर माह के पहले मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में हुआ। प्रभारी डीएम/सीडीओ अमित सिंह बंसल ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिले भर में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में नाममात्र का ही समाधान हुआ।
इस मौके पर कुल 114 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से 07 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 49, पुलिस की 23, विकास की 11, विद्युत की पांच समाज कल्याण चार, अन्य की 22 शिकायतें प्राप्त हुईं।
इस मौके पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीएमओ डॉ. जावेद अहमद, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, पीडी डीआरडी राम कृपाल चौधरी, एसडीएम नागेेन्द्र कुमार सिंह, तहसीलदार सदर सहित जिला स्तरीय, तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
पलियाकलां। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम में कुल 41 शिकायतें आईं। जिसमें से एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ। पुलिस विभाग की 23, राजस्व विभाग की 12, विकास की दो, गन्ना, चिकित्सा, विद्युत, नगर पालिका की एक-एक शिकायतों के साथ कुल 41 शिकायतें आईं। जिसमें से विकास विभाग की एक शिकायत का निस्तारण किया गया।
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एडीएम उमेश नारायण पांडे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम मेें कुल 96 शिकायतें आई जिसमें से मौके पर एक का ही निस्तारण हो सका। तहसील दिवस में राजस्व की 42, पुलिस की 21, पूर्ति की 11, विकास की छह, चकबंदी की पांच, विद्युत विभाग की चार, वन विभाग की दो और नगर पालिका, शिक्षा विभाग, बाल विकास, जिला पंचायत बैंक की एक-एक शिकायत आई।
मोहम्मदी। ब्लॉकसभागार में आयोजित कार्यक्रम में 39 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम सुखवीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व की 19, विकास की सात, पुलिस की चार शिकायतों के अलावा चकबंदी, विद्युत, शिक्षा, पूर्ति, नगर पालिका, गन्ना विकास, स्वास्थ्य, कृषि और जल निगम की एक-एक शिकायत दर्ज की गई जिसमें राजस्व की दो शिक्षा, कृषि और जल निगम की एक एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।