संसारपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से कृषि सेवा वर्ग-3 में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र के तीन युवकों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुलाबनगर निवासी अख्तर खान को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। ग्राम पकरिया निवासी आलोक कुमार पुत्र पंकज वर्मा और अविचल पुत्र रामरतन का भी यूपीएसएसएससी की चयन प्रक्रिया के तहत प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर चयन हुआ है।