फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
सुरजीत उर्फ रिकू, फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव पकरिया के पश्चिम में बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान तीनों युवकों की मौत हो गई। इससे उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तीनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पकरिया निवासी 20 वर्षीय सुरजीत उर्फ रिंकू अपनी बाइक से बृहस्पतिवार को मोहम्मदी बाजार से सब्जी लेने जा रहा था। उधर, पास के गांव हरिहरापुर निवासी 18 वर्षीय विमल और 19 वर्षीय मुकेश एक बाइक से मोहम्मदी से गैस सिलिंडर लेकर आ रहे थे। पकरिया गांव के पश्चिम में दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
इसमें दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। साथ ही तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया। सुरजीत उर्फ रिंकू को शाहजहांपुर से लखनऊ ले जाया गया, जहां रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, विमल और मुकेश ने जिला अस्पताल शाहजहांपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। विमल मोहम्मदी के दून पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। पकरिया निवासी सुरजीत उर्फ रिंकू की शादी नवंबर हुई थी। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सुरजीत उर्फ रिकू, फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें