फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मिशन सेफ फ्यूचर अभियान में तीन वाहन सीज, 15 का चालान

Fri, 10 Jul 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए परिवहन विभाग की ओर से संचालित ''मिशन सेफ फ्यूचर'' अभियान के तहत शुक्रवार को उचौलिया, मैगलगंज समेत कई क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर तीन वाहनों को सीज और 15 का चालान किया गया।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि जांच में दो अनफिट और एक बिना पंजीकरण की स्कूल बस मिली। तीन अन्य अनाधिकृत निजी वाहनों का संचालन भी बंद कराया गया।
विभागीय टीम ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर स्कूली वाहनों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य अभिलेखों की जांच की गई।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त होने पर समय से नवीनीकरण कराने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को अनफिट या निजी वाहनों से स्कूल न भेजने तथा विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्यों से केवल वैध दस्तावेजों वाले फिट स्कूली वाहनों का संचालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें