फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर में तीन-चार घंटे मिल रही बिजली

Sun, 30 Aug 2015 07:26 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली कटौती बढ़ने से एक बार फिर लोगों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। सुबह बिजली न होने की वजह से पानी की समस्या तो रात में इमरजेंसी बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। खासकर बार-बार ट्रिपिंग होने से बिजली की समस्या और गहराती जा रही है। वहीं बिजली अधिकारियों ने भी शहर की बिजली सप्लाई सिस्टम कंट्रोल के भरोसे छोड़ दिया है। किस तरह लोगों को अधिक से अधिक बिजली मिले इसके लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। अधिकारियों ने सिस्टम कंट्रोल को इस बाबत कोई पत्र भी नहीं भेजा है।
विज्ञापन

पिछले कई महीने से शहर में दो चरणों में बिजली कटौती का समय निर्धारित किया गया है। सुबह पांच बजे से 11 बजे तक छह घंटे की बिजली कटौती की जाती है। इसके बाद दोपहर तीन बजे लोगों को बिजली दी जाती है। इस बीच फीडरों पर बार-बार ट्रिपिंग होने, तार टूटने, बिजली उपकरणों के फुंकने आदि समस्याओं के कारण लोगों को डेढ़ से दो घंटे ही बिजली मिल पाती है। वहीं शाम छह बजे बिजली आने के  बाद रात 10 बजे बार-बार कटौती होती है। ऐसे में लोगों को बिजली न मिलने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली अधिकारियों का कहना है कि वर्षा न होने और गर्मी बढ़ने के कारण बिजली की खपत तेजी से बढ़ती जा रही है। शाम छह बजे बिजली आने के बाद ओवरलोडिंग की वजह से फीडरों से बिजली सप्लाई करना मुश्किल होता जा रहा है। रात में फीडरों पर ब्रेकडाउन ज्यादा हो रहे हैं। यह समस्या तभी दूर होगी जब लोगों को नियमित रूप से बिजली मिलने लगे। हालांकि अधिकारियों ने अभी बिजली सप्लाई में सुधार के लिए कोई पहल भी नहीं की है। इस बाबत एसडीओ राहुल शर्मा का कहना है कि टाउन में कितने घंटे और कब-कब बिजली सप्लाई की जानी है, यह सिस्टम कंट्रोल ही तय करता है। इसमें डिवीजनल अधिकारियों की कोई भूमिका नहीं होती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें