ग्रामीणों को बाघ से बचाव के लिए की जानकारी देती वन विभाग की टीम।संवाद
भीखमपुर। क्षेत्र में बाघ के हमले के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। बाघ की लोकेशन का पता लगाने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। हमले में घायल जसकरन का लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार बताया गया है।
तकिया निवासी जसकरन पर सोमवार को नरवा कठिना नदी के पास चलतुआ घाट पर बाघ ने हमला कर दिया था। घायल को पहले गोला सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और बाद में वन विभाग ने लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।
वन विभाग ने पीड़ित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। विभाग के अनुसार कागजी कार्रवाई पूरी होते ही एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। सोमवार को बाघ की तलाश के लिए ड्रोन से निगरानी कराई गई थी। इसके अलावा तीन टीमें गठित हैं। इनमें वन दरोगा मायाप्रकाश, विजय सिंह, रोहित श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, अभिषेक, प्रज्ञान द्विवेदी, उमर खान समेत वाचर शामिल हैं।
-
हमले में घायल जसकरन का केजीएमयू में इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार है। विभाग की ओर से सहायता राशि दी गई है। कागजी कार्रवाई पूरी होने पर एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। क्षेत्र में निगरानी के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।
-तापस मिहिर, डीएफओ