फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : कर्णाली और मोहाना में लौटीं डॉल्फिन

Wed, 15 Jul 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कैलाली जिले की मोहाना नदी में डाल्फिन। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नदियों का जलस्तर बढ़ने के साथ कैलाली जिले की टीकापुर और भजनी नगर पालिका क्षेत्र की कर्णाली, मोहाना समेत कई नदियों में डॉल्फिन दिखाई देने लगी हैं।
विज्ञापन

डॉल्फिन संरक्षक भोजराज ढुंगाना ने बताया कि हर वर्ष बरसात में टीकापुर वार्ड-7 और भजनी नगर पालिका वार्ड-8 क्षेत्र की कर्णाली की सहायक नदियों मोहाना, पथरैया, काढ़ा और कांदरा में डॉल्फिन दिखाई देती हैं। इस वर्ष बारिश देर से होने के कारण इनका आगमन भी देर से हुआ। एक जुलाई को पहली बार एक बच्चे सहित तीन डॉल्फिन देखी गई थीं।
उन्होंने बताया कि डॉल्फिन करीब तीन माह तक इन नदियों में रहती हैं। इसके बाद कर्णाली नदी की ओर लौट जाती हैं। इनका मुख्य आहार मछली और घोंघा है। यह प्रजाति नेपाल के अलावा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी पाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें