फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चीनी मिलों ने 51.59 करोड़ भुगतान किया 

Wed, 23 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
money - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निजी क्षेत्र की तीन मिलों ने किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया है। जबकि बजाज ग्रुप की तीन और सहकारी क्षेत्र की दो मिलों ने अभी भुगतान शुरू नहीं किया है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव के मुताबिक अजवापुर, कुंभी और गुलरिया मिलों ने गन्ना एक्ट के अनुसार समय से करीब 51.59 करोड़ भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेजा है। गुलरिया मिल ने 23 करोड़ 69 लाख रुपये भुगतान किया है। जंगबहादुरगंज संवाददाता के मुताबिक अजवापुर ने  18  नवंबर तक खरीदे गए तीन लाख 90 हजार क्विंटल गन्ना मूल्य का  12 करोड़ सात  लाख 50 हजार रुपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों  में भेज दिया  है। महाप्रबंधक गन्ना सुनील कुमार यादव ने बताया  मिल गेट पर क्रय अगैती प्रजाति का 315 रुपये, सामान्य प्रजाति का  305 रुपये तथा अस्वीकृत  प्रजाति का 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान  भेजा गया है। वहीं वाह्य क्रय केंद्रों पर परिवहन  व्यय काटकर भुगतान भेजा  गया है। अमीरनगर संवाददाता के मुताबिक बलरामपुर ग्रुप की कुंभी चीनी मिल ने 10 से 19  नवंबर तक का नए रेट से 18 करोड़  52 लाख रुपये का भुगतान  किसानों के खाते  में भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें