फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दीक्षांत समारोह में वाईडीसी की तीन छात्राओं को मिले चार स्वर्ण पदक

विज्ञापन
लखनऊ में लखीमपुर की छात्रा दिव्या सिन्हा को सम्मानित करती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ विश्वविद्यालय के 68वें दीक्षांत समारोह में लखीमपुर के युवराज दत्त महाविद्यालय (वाईडीसी) की तीन छात्राओं ने अपनी अद्वितीय उपलब्धि से महाविद्यालय और जनपद का मान बढ़ाया। इन छात्राओं ने चार स्वर्ण पदक अर्जित किए, जिन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने हाथों से प्रदान किया।
विज्ञापन


दर्शनशास्त्र की छात्रा दिव्या सिन्हा को दो स्वर्ण पदक प्राप्त हुए, डॉ. कैमरून देवी दयाल मिश्र स्वर्ण पदक, एम.ए. (दर्शनशास्त्र) में 84.17 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान पाने पर और एनएन सेन गुप्ता स्मृति स्वर्ण पदक, बीए. और एमए (दर्शनशास्त्र) में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया गया।

राजनीति विज्ञान की गौसिया फ़ातिमा को डॉ. आरएन अवस्थी स्मृति स्वर्ण पदक मिला, एमए (राजनीति विज्ञान) में प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के ‘पाश्चात्य राजनीतिक चिंतन’ विषय में 91.50 प्रतिशत अंक पाने पर दिया गया।
विज्ञापन


अर्थशास्त्र की आस्था पटेल को विल्हेल्मिना बक स्मृति स्वर्ण पदक मिला, एमए (अर्थशास्त्र) में 96.50 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दिया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हेमंत पाल ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें