पुलिस कर्मियों संग संजय हत्याकांड के गिरफ्तार आरोपी। स्रोत: पुलिस
पसगवां। पुलिस ने संजय कुमार गौतम हत्याकांड में तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
रविवार को शाम लगभग छह बजे पसगवां थाना के कस्बा जंगबहादुरगंज निवासी संजय कुमार गौतम पुत्र बुद्धा लाल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसी के घर लटका मिला था। मां सावित्री देवी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी गीता उर्फ सीता, पुत्री और पड़ोसी गोलू उर्फ प्रभाकर हलवाई निवासी जंगबहादुरगंज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय भेजा गया। मृतक की पुत्री बाल अपचारी है। संवाद