फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक ही रात में तीन दुकानें खंगाल डालीं

Sun, 28 Dec 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। कस्बे के मुख्य बाजार मार्ग पर चोरों ने शुक्रवार रात तीन दुकानों में घुसकर हजारों का माल व नकदी उड़ा दी। आक्रोशित व्यापारियों ने कोतवाली में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी मनोज अग्रवाल ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर घुसने पर गल्ले में रखे 4,000 रुपये नकद पंजाब बैंक की चेक बुक तथा अन्य कागजात नदारद थे। दुकान के सामने लगे कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति बैठा दिखाई दे रहा है।
कस्बे में मोबाइल केयर नाम से दुकान चलाने वाले साहिल ने बताया कि सुबह दुकान की टिन से बनी छत कटी मिली। गल्ले में रखे 3,000 रुपये नकद व लगभग दस हजार का सामान गायब था। सूचना पुलिस को दी गई हैं।
विज्ञापन

कस्बा निवासी व प्रोविजन स्टोर के प्रोपराइटर शानू गुप्ता ने बताया कि सुबह दुकान पर पहुंचे तो दुकान की टिन की क्षत सामने से उठी थी। दुकान के अंदर रखे हुए 5,000 रुपये नकद और 1000 का सामान गायब मिला। पुलिस को दे दी गई है।

उप निरीक्षक तिकुनिया आलोक राय ने बताया कि सभी घटनाएं घने कोहरे में सुबह 5 के बाद हुई हैं। घटना दुकानों में लगे कैमरे की फुटेज में देखी गई है। कोहरे के कारण आरोपियों का चेहरा स्पष्ट नहीं है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
-
नकदी व जेवर सहित हजारों का माल चोरी

निघासन। मझगईं थाना क्षेत्र के निवासी नीरज कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी की घटना की जानकारी दी है। नीरज ने बताया कि वह सिंगाही मार्ग स्थित पवन ढाबा के पास बालचंद यादव के मकान में किराये पर रहता है। शुक्रवार रात नौ बजे चोर मकान में घुस आए और पांच सौ रुपये नकद सहित झाला, टॉप्स, पायल समेत अन्य जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह सामान बिखरा मिलने पर पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें