फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक से बदलेगी ट्रेनों की समय-सारिणी

Sun, 28 Dec 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी (खीरी)। रेलवे की ओर से एक जनवरी से ट्रेनों की समय-सारिणी में परिवर्तन किया जाएगा। इसके बाद सीतापुर-मैलानी, मैलानी-पीलीभीत और इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस बदले समय से चलेंगी।
विज्ञापन

रेलवे हर वर्ष एक जनवरी से ट्रेनों की समय-सारिणी में बदलाव करता है। इसी क्रम में इस साल भी एक जनवरी से कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा। जनसंपर्क विभाग लखनऊ की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ट्रेन नंबर 55082 मैलानी-सीतापुर पैसेंजर सीतापुर से पूर्व निर्धारित समय 18:35 के बजाय 18:10 बजे छूटेगी।
ट्रेन नंबर 55362 मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर मैलानी से पूर्व निर्धारित समय 18:05 के बजाय 17:55 बजे जाएगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस इज्जतनगर से पूर्व निर्धारित समय 15:10 के बजाय 15:40 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें