फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हादसों में तीन लोगों की गई जान, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

पहला हादसा निघासन मार्ग के चकई-सुहेला गांव के पास मंगलवार की देर हुआ। खीरी थाना क्षेत्र के सहजनी गांव से मंगलवार शाम शारदा नगर के उदारा झाला गांव में बरात गई थी। कार्यक्रम निपटने के बाद देर रात डीजे लदी पिकअप वापस जाने लगी। बरात में आए कुछ युवक भी घर जाने के लिए पिकअप में सवार हो गए। गांव से बाहर निकलते ही निघासन मार्ग के चकई पुल के पास ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पिकअप की भिड़ंत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप में दबे लोगों को किसी तरह निकाल कर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। इस दौरान सहजनी गांव निवासी अरुण राज (20) पुत्र विनोद की मौत हो गई। राजकुमार उर्फ सेठ (18) पुत्र गुरदयाल, विनीत (20) पुत्र पुत्ती लाल, कपिल (20) पुत्र ओमप्रकाश, प्रदीप (25) पुत्र जुल्ला, गुड्डू (25) पुत्र रामकुमार, बुद्धी उर्फ कुलदीप (28) पुत्र सुरेश कुमार निवासी सहजनी घायल हो गए। शारदानगर थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौका पाकर वाहन लेकर भाग निकला। अभी कोई तहरीर नही मिली है।
विज्ञापन

सड़क पार करते वक्त हादसा, ग्रामीण की मौत
ममरी। गोला-खुटार रोड पर ग्राम दतेली के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे ग्राम दतेली निवासी 50 वर्षीय ग्रामीण राम लखन को रोड पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हैदराबाद थाना पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई ठाकुर प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हैदराबाद क्षेत्र के गांव ककलापुर निवासी बाइक सवारी 21 वर्ष से विशाल कुमार और भीरा निवासी 23 वर्षीय दीपक नीलगाय से टकराकर गंभीर घायल हो गए। संवाद


अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज
बांकेगंज। बांकेगंज-गोला मार्ग पर चौपहिया वाहन की टक्कर से युवक की मौत होने के मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर थाना मैलानी में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रंट नंबर 11 पंचायत के गांव प्रतापपुर के रहने वाले कपिल कुमार (30) की बांकेगंज-गोला मार्ग पर मंगलवार देर रात साढ़े दस बजे अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मैलानी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता श्रीकृष्ण की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद

दो सड़क हादसों से तीन लोग घायल
उचौलिया। नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के कोटरा गांव के पास हरदोई के जहानीखेडा में बरात कराकर वापस लौट रही बग्घी में पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बग्घी पलट गई। चालक शाहजहांपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के गांव शहबाजनगर निवासी अप्पू घायल हो गया। बग्घी में बैठा दूसरा युवक दानिश भी चोटिल हो गया। बग्घी ले जा रहे एक घोड़े का पैर टूट गया। दूसरे हादसे में मोहीउद्दीनपुर चौराहे पर पसगवां थाना क्षेत्र के गांव भानपुर ककराही निवासी मोटर साइकिल सवार राजकरन ट्रैक्टर से टकराकर घायल हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें