फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नीमगांव बवाल मामले में बड़ी कार्रवाई, एसपी ने तीन दरोगाओं को किया निलंबित

Mon, 10 Mar 2025 11:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

नीमगांव बवाल के मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई। इस पर एसपी ने तीन दरोगाओं को निलंबित किया है। अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही जा रही है।  
विज्ञापन
नीमगांव चौराहे पर मौजूद सीओ शमशेर बहादुर सिंह व अन्य पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के नीमगांव कस्बा में शनिवार रात फल खरीदने के विवाद के बाद दो समुदायों के लोग भिड़ गए थे। जमकर बवाल हुआ था। इस मामले में एसपी ने तीन दरोगाओं को निलंबित किया है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर फल विक्रेता समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी अनूप शनिवार की देर शाम चौराहे पर फल खरीदने गए थे। शकील की दुकान पर खरीदारी के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। घटना में अनूप को चोटें भी आईं। फल विक्रेता ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के सामने उसकी दुकान में तोड़फोड़ होती रही, लेकिन पुलिस ने रोकने का प्रयास तक नहीं किया।

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज 
एएसपी नैपाल सिंह ने रविवार की सुबह मौका मुआयना किया। प्रथामिक जांच के बाद एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर नीमगांव थाने में तैनात एसएसआई शशिकांत दुबे, दरोगा वेद प्रकाश और रामवीर सिंह पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इधर, घायल अनूप के पिता राकेश की तहरीर पर नीमगांव के प्रधान के पुत्र समेत सात लोग शरीफ, शकील अहमद, भुटानी उर्फ़ वकील, शाबान, आरिफ, उस्मान और सलमान सिद्दीकी खिलाफ मारपीट बलवा और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने फल विक्रेता शकील, सलीम और मोहम्मद वकील का शांतिभंग की आशंका में चालान भेजा। वहीं दोनों पक्षों के 30 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन

हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे
हिंदू युवा वाहिनी जिला प्रभारी विपिन मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद से आचार्य संजय मिश्रा, तहसील अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी पीयूष जायसवाल और राम पांडे, सत्येंद्र शुक्ला, रचित मिश्रा, सनी गोस्वामी अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

घटना के बाद कई और पुलिसकर्मियों पर लटकी तलवार
दो पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद एसपी संकल्प शर्मा ने एक एसएसआई समेत तीन दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जहां उन्हें सस्पेंड कर दिया है, वहीं अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही जा रही है। वायरल वीडियो में जिस जिस पुलिसकर्मी की लापरवाही दिखाई देगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें