कस्बे में पुलिस फोर्स तैनात
इस दौरान चौराहे पर कुछ पुलिस कर्मी मौजूद थे, लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे। बवाल बढ़ता देख दोनों समुदायों के लोग एकत्र होने लगे। इसी बीच सूचना पाकर सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ कस्बे में पैदल गश्त की। इसके बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है। हालांकि तनाव को देखते हुए कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
सीओ मितौली शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि एक फल विक्रेता और युवक में किसी बात को लेकर विवाद हुआ है। मारपीट में अभी तक एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस मौजूद थी, इसकी भी जानकारी की जाएगी। लापरवाही हुई है तो कार्रवाई होगी। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।