फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदी में तीन मोहल्ले कंटेन्मेंट जोन घोषित

विज्ञापन
मोहम्मदी के शुक्लापुर में कंटेन्मेंट जोन घोषित होते ही सर्वे करने पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम। स? - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मोहम्मदी। कस्बे के मोहल्ला शुक्लापुर में फार्मासिस्ट के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। कस्बे का यह तीसरा सबसे बड़ा मोहल्ला है। जिसे कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार के अनुसार मोहम्मदी कस्बे के मोहल्ला शुक्लापुर निवासी एक व्याक्ति जो जेबीगंज में होम्योपैथ फार्मासिस्ट है। वह जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वर्तमान समय में वह अपनी ससुराल पसगवां में निवास कर रहा था। यहां मोहम्मदी के उसके मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर बैरिकेडिंग करा दी गई है। मोहल्ले को सैनिटाइज किया जा रहा है। संक्रमित व्यक्ति के परिवार के लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। मोहल्ले में पुलिस और मेडिकल टीम तैनात की गई है। यहां अब तक मोहल्ला सरैयां में 11, बाजार खुर्द और बाजारगंज में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। नगर का शुक्लापुर तीसरा मोहल्ला है जिसे कंटेन्मेंट जोन घोषित कर बैरिकेडिंग कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें