फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अंतरजनपदीय नकबजनी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Tue, 21 Oct 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतरजनपदीय नकबजनी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो, लेकिन प्रेसवार्ता के दौरान पकड़े गए आरोपी अचानक फूट-फूट कर रोेते हुए खुद को निर्दोष बताने लगे। इससे पुलिस के खुलासे पर सवालिया निशान लग रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के जेवरात, नकदी और तमंचा बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में मौजूद सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने बताया कि पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी धौरहरा के गांव नया पुरवा निवासी कमल, धीरू और पप्पू हैं। उक्त गिरोह के सदस्य खीरी और सीतापुर जिले में 9 नकबजनी की घटनाओं को दे चुके हैं। बताया कि आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में पीली और सफेद धातु के आभूषण, नकदी तथा गिरोह के सरगना कमल से 12 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है। बरामद हुए सामान की कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गिरोह के सरगना के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अतिरिक्त रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें