फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, दावत रह गई धरी की धरी

Wed, 19 Dec 2018 05:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घटना के बाद दावत स्थल पर पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव भदहइया में लड़के के मुंडन की दावत में लड़के के मामा सुशील पुत्र रामपाल निवासी भोपतपुर थाना नीमगांव व मौसा अजय पाल उर्फ छोटू पुत्र श्री राम निवासी लंदन पुर ग्रंट थाना हैदराबाद व पिता राजू पुत्र रामदयाल निवासी भदहइया थाना हैदराबाद जिला लखीमपुर खीरी तीनों लोगों ने मिलकर कहीं एक ऐसी जगह पर बैठकर कच्ची शराब का सेवन किया, जिससे तीनों की हालत खराब हो गई। एक की घर पर दो की जिला अस्पताल में मौत हुई। 

विज्ञापन


बताया जाता है ग्राम भदहइयां निवासी राजू के लड़के का मुंडन संस्कार था, जिसमें समस्त रिश्तेदार शामिल हुए थे। हालत बिगड़ने के बाद आनन फानन में उन्हें लेकर निकले। रास्ते में सुनील की मौत हो गई। छोटू ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया, वहीं राजू भदहइया ने अपने घर पर ही दम तोड़ दिया तीनों की मौत करीब 30 मिनट के अंदर हुई। 

परिजनों ने मौत का कारण कच्ची जहरीली शराब बताया। हैदराबाद थाना क्षेत्र में कच्ची शराब का धंधा कुटीर उद्योग बना हुआ है। मामले में एसपी पूनम का कहना है कि दावत में गए बाकी लोगों का भी पता लगाया जाएगा कि दावत खाने के बाद क्या किसी और की तबीयत बिगड़ी है या नहीं। हो सकता है मामला फूड प्वाइजनिंग का हो। उधर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें