फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख बच्चों ने पी पोलियो की खुराक

Sun, 17 Jan 2016 11:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को बूथ पर पोलियो खुराक पिलाने का कार्यक्रम किया गया। इसमें पांच वर्ष तक के साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को बूथ पर पोलियो की खुराक पिलाई गई। बच्चों को बूथ पर दलिया, और गुब्बारे आदि वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भ्रमण कर कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पोलियो उन्मूलन के लिए रविवार को जिले में बूथ पर पोलियो खुराक पिलाने का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में 1907 बूथ बनाए गए। बच्चों को बूथों पर आकर्षित करने के लिए दलिया और बिस्कुट आदि सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला अस्पताल में सीएमओ डॉ.अरुण कुमार ने नवजात शिशुओं को पोलियो खुराक पिलाकर कर किया। इस मौके पर सीएमओ के अलावा प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह, एसीएमओ डॉ.वीबीराम, डॉ.अनिल चौधरी और महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.मीरा वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित थे।   
गोला गोकर्णनाथ। सदर चौराहे के इंदिरा पार्क सहित विभिन्न जगहों पर पोलियो बूथ लगाए गए। इसमें पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गयी। इंदिरा पार्क में कैंप का शुभारंभ पंकज सक्सेना ने किया। इस मौके पर रोटरी क्लब के सचिव मुकेश कुमार, माता प्रसाद केडिया, सुखपाल सिंह, आनंद गुप्ता, गौरव केडिया, सौरभ दीक्षित, विनोद गोयल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोला की वैक्सीनेशन टीम में आशा देवी, गीता देवी और आशा शुक्ला उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें