फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेली नदी के पास खागर लगी में आग

Sun, 17 Jan 2016 11:39 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क की सुहेली नदी के पास अज्ञात कारणों से खागर में आग लग गई । आग की लपटें इतनी भयानक थी कि पल भर में ही उसने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते तमाम पेड़ और खागर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इसके साथ ही आग की लपटें तेज होने व बहुत ज्यादा धुआं होने के कारण लगभग 20 मिनट तक आवागमन भी बाधित रहा। जिससे लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। दुधवा नेशनल पार्क से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित सुहेली नदी के पास मजार बनी है।
विज्ञापन

 रविवार होने के कारण वहां पर तमाम लोग आते हैं, जिससे आज भी वहां पर भीड़भाड़ थी। आग से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी तक पेड़ व खागर को राख कर दिया। आग की चपेट में आने से तमाम छोटे-बड़े पेड़ जहां जल गए वहीं रोड तक लपटें होने के कारण लोगों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इससे लगभग 20 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
आग से चार घर जले लाखों का नुकसान
कुकरा। पसियाना मोहल्ले में आग लगने से चार घर जल गए, जिसमें लाखों का नुकसान हुआ है। कस्बे में रामचंद्र के घर भोर के पहर चार बजे लगी आग से चार बकरी झुलस गईं, घर में रखा गेहूं, चमेली के घर पांच हजार की नकदी, गेहूं, पांच मुर्गा जल गए। पड़ोस के ही दीपू के घर रखा तीन क्विंटल अनाज और खेमकरन के घर में दो मुर्गी, अनाज जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ितों आरोप है कि आग रंजिशन लगाई गई है। ग्राम प्रधान शाहिदा बेगम ने पीड़ितों को अहेतुक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें