फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर के हमले में तीन घायल

Fri, 22 May 2015 06:39 PM IST
भूपतिपुर/मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गोपालपुर गांव में जंगली सुअर के हमले में क्रिकेट खेल रहे तीन किशोर घायल हो गए। उन्हें बचाने के प्रयास में जंगली सुअर ने एक अन्य व्यक्ति को भी घायल कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने  घेराबंदी करके सुअर को मौके पर ही मार गिराया। ग्रामीणों ने उसे जलाने का भी प्रयास किया। सूचना पाकर पहुंचे वन कर्मियों ने मौके का जायजा लिया और एक आरोपी को धारदार हथियार समेत धर दबोचा।
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गोपालपुर झाले के पास खाली पड़े मैदान पर गांव के ही कुछ बच्चे सुबह 10 बजे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच जंगली सुअर खेल के मैदान पर आ गया और क्रिकेट खेल रहे रिंकू, राजपाल और रोहन को घायल कर दिया। इसी दौरान रिंकू के पिता श्रीपाल भी मौके पर आ गए और बच्चों को बचाने का प्रयास किया तो जंगली सुअर ने उन्हें भी घायल कर दिया।
चीख-पुकार सुन कर ग्रामीण पहुंचे तो सुअर वहा से भाग कर गन्ने के खेत में चला गया। घायलों को ग्रामीण एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर सुअर को मार डाला और उसे जलाने का भी प्रयास किया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने घटना का जायजा लिया। वनकर्मियों ने खंभारखेड़ा गांव निवासी राम किशोर को सुअर काटते समय धर दबोचा। उसके पास से धारदार हथियार भी बरामद हुआ है। फारेस्टर रविकांत ने बताया कि सुअर की हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुअर का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद। ग्रामीणों की माने तो क्षेत्र में जंगली सुअरों की संख्या काफी बढ़ गई है। करीब एक माह पहले पड़ोस के ही गांव भदूरी में कई ग्रामीणों को एक जंगली सुअर ने घायल कर दिया था। अमेठी गांव के पास डीह के आसपास पिछले दिनों कई जंगली सुअर देखे गए थे। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण अकेले खेतों में जाने से डर रहे हैं।
जंगली हाथियाें ने तबाह की फसल, किसान परेशान
मझगईं। चौखड़ा फार्म में दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र से आए जंगली हाथियों ने तमाम किसानों की फसल तबाह कर डाली।  
बृहस्पतिवार की रात पार्क से आए जंगली हाथियों ने चौखड़ाफार्म के किसान अमनदीप सिंह, बरियाम सिंह, ताड़ी सिंह, नरेंद्र सिंह, लखबीर आदि के खेतों में गन्ने की फसल तहस-नहस कर दी। जानकारी होने पर किसानों ने पटाखे दागकर हाथियों को भगाया। किसानों ने मुवाअजे के साथ हाथियों के कहर से बचाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें