फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, दो गंभीर घायल

Tue, 01 Jul 2025 12:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ से अपने गांव गुलरिया लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन की मौत हो गई। परिवार के सदस्य घायल हुए हैं। घायलों का उपचार लखनऊ के अस्पताल में चल रहा है। 

विज्ञापन


मृतकों में जितेंद्र कुमार उर्फ राजा पटेल (32), उनकी चार वर्षीय बेटी श्रद्धा और भाभी सीमा देवी (32) शामिल हैं। जितेंद्र बेटी श्रद्धा की अंगुली में समस्या के इलाज के लिए लखनऊ गए थे। लौटते समय सोमवार रात करीब 10.30 बजे हादसा हो गया। कार में सवार जितेंद्र की पत्नी सुषमा (30) और भतीजा शिवम (22) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को लखनऊ रेफर किया गया है। 

यह भी पढ़ें- UP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पशुओं को बताया जीवन धन, कहा- इनके बिना मानव कल्याण की भावना अधूरी
विज्ञापन


कार के उड़े परखच्चे 
तेज रफ्तार होने की वजह से पेड़ से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार में पिछली सीट पर जितेंद्र का भतीजा हर्षित पटेल (15 वर्ष) और छह माह का बेटा मां की गोद में था। टक्कर के बाद दोनों बाहर गिर गए। दोनों को मामूली चोट आई है। मोहित ने परिजनों को कॉल कर घटना की सूचना दी।  

विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन और खाद व्यवसायी अंकित वाजपेई गाड़ी से मौके पर पहुंचे। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर भीरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से ओयल ट्रामा सेंटर भेजा गया, वहां जितेंद्र और उनकी बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में बागपत के एडीएम को गोली मारने की कोशिश, बेटी के ससुरालवालों पर रिपोर्ट दर्ज

तीन गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में सीमा देवी ने दम तोड़ दिया। इधर, पुलिस ने कार को ट्रैक्टर से खींचकर बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसर गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें