सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अपने कुछ दोस्तों के साथ बार बालाओं का नृत्य देख रहे ईसानगर ब्लाक में तैनात एक पंचायत सचिव का बताया जा रहा रहा है। वायरल वीडियो में सचिव साहब एक बार बाला का बार बार हाथ पकड़ कर नोट थमा रहे हैं और बार बालाएं सचिव साहब की ओर अश्लीन नृत्य कर रही हैं।
सूत्रों की माने तो यह वीडियो किसी मांगलिक आयोजन का है और वीडियो में मौजूद सचिव ईसानगर ब्लॉक में तैनात प्रभात का बताया जा रहा है। पर वीडियो की सत्यता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।