फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्रंट 12 में तीन घर और नदी में समाए

Fri, 08 Aug 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ग्रंट 12 गांव में नदी में गिरे घर। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
फूलबेहड़/शारदानगर। तहसील निघासन के ग्रंट नं 12 गांव में शारदा नदी का कहर जारी है। नदी कटान करती हुई घरों को उजाड़ रही है। बीते चौबीस घंटे में तीन और घर नदी में समा गए, जबकि सिंचाई विभाग कटान रोकने में विफल नजर आ रहा है। नदी में डाली जा रहीं बोरियां पानी में बह गई हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को रामसिंह, कमला देवी और संतोष के घर नदी में समा गए। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग परक्यूपाइन लगाकर कटान रोकने की कोशिश में जुटा है। नदी की तेज धार उसे बहा ले जा रही है। उधर शारदा नगर के करीब बसी बंगाली कालोनी में भी नदी कटान कर आगे बढ़ रही है। शुक्रवार को खड़ंजा के करीब पहुंच गई। गांव में करीब 140 घर है। ग्रामीणों की गुहार पर सिंचाई विभाग ने मिट्टी से पटान कराया, पर पानी की धार में मिट्टी बह गई। ग्रामीणों में उजड़ने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें