फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बर्तन खरीद में गड़बड़ी पर तीन प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। मध्याह्न भोजन के लिए बर्तन खरीद में गड़बड़ी करने वाले और बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर तीन प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार ने धौरहरा के प्राथमिक विद्यालय अमेठी का निरीक्षण किया। पंजीकृत 352 बच्चों के सापेक्ष मात्र 70 मिले थे और इंचार्ज प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी भी गैरहाजिर थे। भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली और बर्तन खरीद के लिए जो धनराशि दी गई थी उससे मात्र एक भगौना, कर्छुल व चाकू खरीदा गया। ऐसे में प्रधानाध्यापक अश्विनी को निलंबित कर दिया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय डिहुआ कला में 189 के सापेक्ष मात्र 20 बच्चे मिले। यहां दूध वितरित न होने की शिकायत मिली। स्पोर्ट किट नहीं खरीदी गई। नए खरीदे गए बर्तन नहीं मिले। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार व सहायक अध्यापक अनुराग वर्मा अनुपस्थित मिले। जबकि उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर मिले। यहां भी बर्तनों की खरीद में गड़बड़ी मिली। ऐसे में इंचार्ज प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार को निलंबित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें