फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा में डूबी तीन लड़कियां: ग्रामीणों ने दो के शव निकाले, तीसरी लापता; नदी में नहाते वक्त हुई घटना

Sun, 21 May 2023 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दर्दनाक घटना घटित हो गई। शारदा नदी में नहाते वक्त तीन लड़कियां डूब गईं। इनमें से दो की मौत हो गई। तीसरी लड़की लापता है। 
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र में हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के पिपरिया भूड़ में रविवार दोपहर शारदा नदी में नहाते वक्त तीन लड़कियां डूब गईं। दो लड़कियों की डूबकर मौत हो गई। इनके शवों को निकाल लिया गया है, जबकि तीसरी लड़की लापता है। घटना की सूचना के बाद एसडीएम पलिया, तहसीलदार, गोला सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। लापता किशोरी की तलाश शाम तक जारी रही। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिपरिया भूड़ गांव में रविवार दोपहर तीन लड़कियां खेतों में काम कर रहे अपने परिजनों को खाना देने के बाद नदी में नहाने चली गई थीं। बताया गया कि छह किशोरियां नदी मे नहा रहीं थी, जिसमें तीन डूबने लगीं तो अन्य ने चिल्लाना शुरू किया। मौके पर परिजन पहुंच गए। जानकारी मिलते ही ग्रामीण नदी किनारे जुट गए। 

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो किशोरियों के शव निकाले 

ग्रामीणों ने चंपा देवी पुत्री रामनारायण उम्र 17 साल निवासी बंसी नगर, सीमा देवी पुत्री राजेश उम्र 15 साल निवासी सुजानपुर थाना निघासन को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। करिश्मा पुत्री दिनेश उम्र 16 साल निवासी बंसी नगर का पता नहीं चल सका। 

सूचना पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ गोला राजेंद्र प्रसाद, भीरा थाना प्रभारी विमल गौतम दलबल के साथ पहुंचे। गोताखोरों को लगाकर करिश्मा की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक करिश्मा का कोई पता नहीं चला। उधर घटना के बाद तीनों किशोरियों के परिवार में मातम पसरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें