फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः खाई में गिरी बस, तीन की मौत, 30 घायल, स्टीयरिंग फेल होने से हुआ हादसा

Sat, 09 Feb 2019 09:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
bus accident - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पलिया-भीरा रोड पर शनिवार शाम शारदा नदी पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को साइड देते समय निजी बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक समेत तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन


लखीमपुर से एक बस सवारियां लेकर पलिया आ रही थी। बस में चालक और हेल्पर समेत 35 यात्री थे। शाम करीब पांच बजे शारदा पुल के पास मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड देते समय बस का स्टीयरिंग फेल हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर करीब बीस फुट गहरी खाई में पलट गई। हादसे से बस में चीख पुकार मच गई। सूचना पर एसडीएम सुनंदू सुधाकरन, तहसीलदार अनिल कुमार यादव, सीओ प्रदीप कुमार यादव, इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बस चालक थाना निघासन के हरसिंगपुर निवासी अरुण कुमार मिश्रा (35) पुत्र इंद्रमोहन मिश्रा, लालपुर ढाका निवासी अशफाक अली (60) और महोली (सीतापुर) निवासी सत्यदेव मिश्र के पुत्र अजीत मिश्र (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 30 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से पलिया सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर 15 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीएम ने बताया कि अभी तक की जांच में स्टीयरिंग फेल होने की ही बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें