फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन भी काटा

Sat, 30 Jan 2016 07:54 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीएम किंजल सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में मनरेगा योजना के प्रगति कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जिले में सबसे बेहतर  प्रदर्शन करने वाले बीडीओ बांकेगंज की सराहना की। वहीं खराब प्रगति वाले बेहजम, ईसानगर और धौरहरा के खंड विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्ट के साथ-साथ उनके वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी इस वित्तीय वर्ष के शत प्रतिशत लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मेहनत करें और इंदिरा आवास, लोहिया आवास के कामों को प्राथमिकता के आधार करें। डीएम ने डीसी मनरेगा को भी कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने बीडीओ को चेतावनी दी कि वह अपने में सुधार लाएं और अपने ब्लाक में लक्ष्यों के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्यों को समय से पूरा कराना सुनिश्चित करें।         
विज्ञापन

डीएम ने परियोजना निदेशक दिनेश कुमार सिंह से कहा कि वह इंदिरा और लोहिया आवास की चरणबद्ध तरीके से मॉनीटिरिंग करें।
इस मौके पर परियोजना निदेशक दिनेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सहित सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें