फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक

Mon, 23 Nov 2015 12:23 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो मिटाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जिले में बूथ पर बच्चों का पोलियो खुराक पिलाने का कार्यक्रम किया। इन पर पांच वर्ष तक के लगभग साढ़े तीन लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

पोलियो कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले में 1910 बूथ बनाए गए। रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन जिला महिला अस्पताल में सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा और सीएमओ अरुण कुमार ने नवजात शिशुओं को पोलियो खुराक पिलाकर किया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, शशांक यादव और एसीएमओ डॉ.बलबीर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
शहर में जिला अस्पताल, शाहपुरा कोठी गेट सहित विभिन्न मोहल्लों में पोलियो बूथ लगाए गए। इन बूथों पर बच्चों को दलिया, सीटी और गुब्बारे आदि वितरित किए गए। प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ ने बताया कि जिले में लगभग साढ़े तीन लाख बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले में भ्रमण कर व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें