फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फायरिंग और ईंट से वार करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Jun 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की महेवागंज में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जामा तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से दो तमंचे भी मिले। पुलिस ने तीनों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि गांव फत्तेपुर सैधरी निवासी अनुज सारंग ट्रांसपोर्ट की बस पर कंडक्टर हैं। घटना से एक दिन पहले उसका विवाद अर्जुनपुरवा निवासी हामिद से हाे गया था। बताया जाता है कि हामिद, जायसवाल ट्रांसपोर्ट की बस का कंडक्टर है। शनिवार की शाम अनुज अपने गांव के बाहर महेवागंज रोड पर एक दुकान पर बैठा था, इसी दौरान वहां हामिद अपने कुछ साथियों के साथ आ धमका और अनुज के साथ मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इस दौरान युवक ने अनुज के सिर पर ईंट भी मार दी। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायरिंग भी की। घटना समीप की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने घटना में शामिल हामिद, अनमोल गुप्ता निवासी निर्मल नगर और विशाल शर्मा निवासी बाबूराम सराफ नगर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि घटना के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। देर शाम पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, तीनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें