रमियाबेहड़। निघासन कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद की गई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में लवकुश निवासी पचपेड़ा थाना सिंगाही, कपिल निवासी धर्मापुर थाना मझगई और निहाल पाल निवासी शिवलाल पुरवा मजरा लुधौरी थाना निघासन शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों को सिंगाही मार्ग स्थित मोटे बाबा मंदिर के पास और अन्य स्थानों से गिरफ्तार किया गया। बरामद वाहनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस, रकेहटी सब्जी बाजार से चोरी हुई स्प्लेंडर प्लस और सिंगाही बाजार से चोरी हुई दो अन्य बाइक शामिल हैं। संवाद