फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैजिक को अदनान ही चला रहा था, पुलिस ने की पुष्टि

Wed, 20 May 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर हुए भीषण हादसे में मैजिक वाहन अदनान के ही चलाने की पुष्टि पुलिस ने कर दी है। घटना के करीब 24 घंटे बाद पुलिस मैजिक मालिक तक पहुंच सकी, जिसके बाद चालक की पहचान हो पाई।
विज्ञापन

हादसे में चालक अदनान समेत 10 लोगों की मौत हुई थी। हादसा इतना भयावह था कि चालक की पहचान करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एनएच-730 पर सोमवार सुबह करीब सात बजे मैजिक और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे में मौके पर नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर घायल ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मैजिक में मानक से दो अधिक सवारियां बैठी थीं।
हादसे के बाद पुलिस और एआरटीओ प्रशासन मैजिक चालक की पहचान में जुटे थे, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला था। इससे चालक के भाग जाने की चर्चाएं भी शुरू हो गई थीं। मंगलवार सुबह पुलिस का संपर्क मैजिक मालिक अकील निवासी सिसैया थाना धौरहरा से हुआ। उन्होंने चालक की पहचान अपने पुत्र अदनान के रूप में की।
विज्ञापन

पुलिस अब ट्रक मालिक और चालक का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक मालिक से संपर्क होने के बाद चालक की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
-
पुत्र खोने का दर्द भूल नहीं पा रहा परिवार
मृतक अदनान के पिता अकील ने बताया कि उन्हें क्षतिग्रस्त हुई मैजिक की चिंता नहीं है। इकलौते पुत्र की मौत का दर्द जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने बताया कि पुत्र की शादी और परिवार को लेकर कई सपने देखे थे, लेकिन हादसे ने सब खत्म कर दिया।
-
बीमा खत्म होने से बढ़ सकती है मुश्किल
अधिकारियों की जांच में सामने आया कि मैजिक वाहन का बीमा समाप्त हो चुका था। ऐसे में बीमा कंपनी की ओर से मिलने वाला थर्ड पार्टी क्लेम मृतकों के परिजनों को नहीं मिल सकेगा। हादसे के बाद अधिकारियों ने वाहन की फिटनेस, बीमा और अन्य दस्तावेजों की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें