फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मीर कुमार हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Feb 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव खेतौसा में शनिवार रात हुए मीर कुमार हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, पुलिस ने सोमवार को ही गिरफ्तारी का दावा किया था, जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 21 फरवरी की रात मीर कुमार की घर के सामने रहने वाले कमलेश कुमार, जोगेंद्र कुमार, चेतराम और रामू से रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि कमलेश और उसके भाइयों ने लोहे के बांका से मीर कुमार पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मीर कुमार की उसी रात मौत हो गई थी।
मृतक की मां शांति देवी की तहरीर पर पुलिस ने चारों भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन तत्काल गिरफ्तारी न होने पर परिजनों में आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह पोस्टमाॅर्टम के बाद शव घर पहुंचा तो मृतक के भाई नीरज और सूरज समेत परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। वे आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस के आश्वासन और गिरफ्तारी की जानकारी के बाद परिजनों ने शाम को अंतिम संस्कार किया।
प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि बुधवार को जोगेंद्र कुमार, चेतराम और कमलेश कुमार को गिरफ्तार कर उनका चालान न्यायालय में पेश किया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का बांका और एक लाठी बरामद करने का दावा किया गया है। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें