फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान गोल्डन कार्ड : 18 मई तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्डधारक को मिलता है पांच लाख के इलाज का लाभ
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले में मंगलवार से 18 मई तक अभियान चलेगा। इस दौरान जनसेवा केंद्र संचालक गांव में कैंप लगाकर गोल्डन कार्ड बनाएंगे। वहीं सरकारी अस्पतालों में भी कार्ड बनेंगे। कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।
नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. बीसी पंत ने बताया कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को इस योजना में जोड़ा गया है। वहीं पूर्व चिह्नित लाभार्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री की चिट्ठी आदि ले जाकर जनसेवा केंद्र सहित आयुष्मान योजना में तहत चिह्नित अस्पतालों में आयुष्मान मित्र से गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्ड धारक को हर साल पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा हर साल मिलती है। एसीएमओ ने बताया कि इसमें 1450 बीमारियां, जिसमें डायरिया, मलेरिया से लेकर कैंसर तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीएम अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में स्वास्थ्य विभाग के अलावा प्रधान, कोटेदार, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड मेंबर, आंगनबाड़ी सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 4,47,352 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। इसमें से 15839 लाभार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। इनके इलाज पर 16 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें