फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई

Sun, 22 Feb 2015 07:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पांच वर्ष तक के हजारों बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई गई। जनपद में 1911 बूथ बनाए गए थे, जिन पर करीब छह हजार कर्मचारियों/अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। सभी जगह शांतिपूर्वक पोलियो अभियान चला, कहीं किसी गड़बड़ी से अधिकारियों ने इंकार किया है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि सुबह आठ से शाम चार बजे तक सात लाख बच्चों में से करीब 40 फीसदी यानी 2.85 लाख बच्चों को खुराक पिलाई गई। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट संकलित करने का काम जारी था। उन्होंने बताया कि 23 से 27 फरवरी 2015 तक मोबाइल टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्यामा कुमारी ने बताया कि रामजानकी मंदिर, संकटा देवी मंदिर, सुभाष पार्क, टोनी बारात घर, वाल्मीकि बस्ती और सलेमपुर कोन में लगे पोलियो बूथों का निरीक्षण किया गया, जहां आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लड्डू बनाकर बच्चों को वितरित किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें