फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस लेकर आए, मायूस होकर लौटे फरियादी

Wed, 20 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील दिवस में चंद शिकायतों का हो सका निस्तारण
डीएम ने मितौली में सुनी फरियादियों की शिकायतें
जिले की सातों तहसीलों में हुए तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ रही। इस मौके  पर आई तमाम शिकायतों में से सिर्फ कुछ का ही मौके पर निस्तारण हो सका। मितौली तहसील में डीएम आकाशदीप की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ तो अन्य तहसीलों में एसडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं।  
लखीमपुर में तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम अंकित अग्रवाल ने की। यहां कुल 91 शिकायतें आईं। इनमें से राजस्व की 39, पुलिस की 20, विकास की पांच, शिक्षा की चार, खाद्य एवं रसद विभाग की छह और अन्य विभागों की 17 शिकायतें आईं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस में एएसडीएम पल्लवी मिश्रा, सीओ एमपी सिंह, तहसीलदार राजीव शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

मितौली। डीएम आकाशदीप और  एसपी अखिलेश चौरसिया ने तहसील  दिवस में आई शिकायतें सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।  तहसील दिवस में कुल 54 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। जिसमें विकास विभाग की पांच, जलनिगम की दो, विकलांग विभाग और सप्लाई विभाग की एक-एक, पुलिस विभाग की सात, जिला कार्यक्रम विभाग की दो, राजस्व के 31 प्रार्थनापत्र आए। इनमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जा सका। 
तहसील दिवस में रसूलपुर गांव निवासी राजेश कुमार और उनकी विकलांग पत्नी ने अपने पिता और भाई के खिलाफ घर से निकाल देने और जमीन जायदाद में हिस्सा न दिए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि दिव्यांग पति-पत्नी गांव के बाहर रहने को मजबूर हैं। डीएम ने एसओ मितौली को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला पशु चिकित्साधिकारी एबीएसए, डीडीओ, अनिल सिंह, डीएसओ डॉ. राकेश तिवारी, एक्सईएन पीडब्लूडी आदि अधिकारी मौजूद रहे। 
पलियाकलां। एडिशनल एसपी की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में आईं 16 शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। तहसील दिवस में आई कुल 16 शिकायतों में से पुलिस विभाग की नौ, राजस्व विभाग की छह शिकायतों के साथ ही नगर पालिका की एक शिकायत दर्ज हुई। इसमें से किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो पाया। इस मौके पर एसडीएम आलोक कुमार वर्मा, तहसीलदार राजू कुमार, सीओ एलडी भारती, एसओ केपी सिंह, एसडीओ विद्युत महेंद्र कुमार सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
मोहम्मदी। तहसील दिवस में 16 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें राजस्व विभाग की आठ, पुलिस की तीन, विकास की एक, नलकूप विभाग की दो, चकबंदी की एक तथा जल निगम की एक शिकायत दर्ज की गई। दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम नागेंद्र सिंह, तहसीलदार दशरथ कुमार, बीडीओ एके सिंह, एवं सीओ रामशंकर सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मितौली जाते समय किया स्कूल का निरीक्षण
तहसील दिवस के लिए आते समय डीएम आकाश दीप और एसपी अखिलेश चौरसिया ने एक प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। स्कूल में 97 में से मात्र नौ छात्र ही उपस्थित पाए गए। डीएम ने बीएसए डॉ. ओपी रॉय को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें